तेज रफ्तार सुपर फास्ट बस ने आटो को मारी टक्कर, चार घायल

punjabkesari.in Thursday, Feb 25, 2021 - 01:30 PM (IST)

साम्बा : जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर साम्बा के दयानी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस ने पहले एक आटो को टक्कर मारी और उसके बाद खुद भी अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे झाडियों में जा घुसी। इस हादसे में तीन महिलाएं और आटो चालक घायल हो गया। घायलों की पहचान आटो चालक पवन कुमार पुत्र बंसी लाल निवासी गोपाला चक्क चढवाल, जबकि बस में सवार घायल महिलाओं की पहचान संतोष कुमारी पत्नी सतपाल निवासी जतवाल, प्रिया कुमारी पत्नी सुदेश कुमार निवासी जतवाल और आरती शर्मा पत्नी गुलशान कुमार निवासी जतवाल के रूप में की गई। 


       जानकारी अनुसार सुपर फास्ट बस कठुआ से जम्मू की तरफ आ रही थी और ऐसे में तेज गति होने के चलते पहले उसने एक टाइल्स लदे आटो को जोरदार टक्कर मारी, जिससे आटो पलट गया और उसकी सारी टाइल्स टूट गई और चालक भी घायल हो गया। वहीं इसके बाद बस लम्बा सफर तय करके झडिय़ों की तरफ चली गई और फिर जाकर रूकी। हादसे के तुंरत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल साम्बा में उपचार के लिए पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बस में ज्यादा सवारियां नहीं थी, जिससे कम ही लोग घायल हुए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News