12 साल के अभिमन्यु मिश्रा ने रचा इतिहास, बने शतरंज  के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर

punjabkesari.in Thursday, Jul 01, 2021 - 07:17 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय मूल के 12 वर्षीय अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु मिश्रा ने युवा ग्रैंडमास्टर का खिताब अपने नाम कर लिया है। मिश्रा ने इतनी छोटी उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है। अभिमन्यु भारत के जीएम लियोन को हराकर  ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। 

PunjabKesari

सर्गेई कर्जाकिन के नाम दुनिया के सबसे युवा ग्रैडमास्टर का रेकॉर्ड था, लेकिन अब यह ताज अभिमन्यु मिश्रा ने छीन लिया है। नवंबर 2019 में अभिमन्यु (10 साल, 9 माह, 3 दिन) दुनिया के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर बने थे, तब उन्होंने भारत के आर प्रग्गानंधा का विश्व रेकॉर्ड तोड़ा था।

PunjabKesari
इस जीत के बाद अभिमन्यु ने कहा कि 'लियोन के खिलाफ मैच मुश्किल था, लेकिन उसकी ओर से एक गलती और मैंने मील का पत्थर पार कर लिया। मैं इस उपलब्धि को हासिल करके राहत और खुशी दोनों महसूस कर रहा हूं। कोरोना के चलते अभिमन्यु ने बीते कई माह से किसी इवेंट में भाग नहीं लिया था। 

PunjabKesari
अभिमन्यु ने धीरे-धीरे कुछ टूर्नामेंटों में भाग लेना शुरू कर दिया और इस साल मार्च में उनकी ईएलओ रेटिंग 2400 को पार कर गई। अभिमन्यु के पिता हेमंत कहते हैं, 'हम जानते थे कि यूरोप में टूर्नामेंट में हमारे लिए बड़ा मौका था। हमारे पास एकतरफा टिकट थे और एक के बाद एक टूर्नामेंट खेलने के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में बुडापेस्ट पहुंचे। यह एक सपना था जिसे मैंने, मेरी पत्नी स्वाति और अभिमन्यु ने साझा किया और इस भावना का वर्णन करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News