One Night Stand का दीवाना निकला ये बॉलीवुड स्टार, 12 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी, जेब में हर वक्त लेकर घूमता था कंडोम
punjabkesari.in Friday, Jul 04, 2025 - 04:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क। बॉलीवुड के बिंदास हीरो, अपनी बेबाक बयानबाजी और वन-नाइट स्टैंड के दीवाने रणवीर सिंह आज कल फिर से सुर्खियों में हैं। रणवीर सिंह ने महज 12 साल की उम्र में ही अपनी वर्जिनिटी को खो दिया था। वह जेब में हर वक्त कंडोम लेकर घूमा करते थे। उनका एक पुराना इंटरव्यू तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपनी ज़िंदगी के कुछ ऐसे राज़ खोले हैं जिन्हें सुनकर उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं।
12 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सबसे चहेते और लोकप्रिय एक्टर रणवीर सिंह की। अपने टैलेंट और ज़बरदस्त एनर्जी के लिए जाने जाने वाले रणवीर जिस भी रोल को निभाते हैं उसमें पूरी तरह डूब जाते हैं। उनकी हर तरह के किरदार निभाने की काबिलियत और उनका बेफिक्र अंदाज़ हमेशा खबरों में रहता है। उन्हें 'गली बॉय', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'सिम्बा', 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'बेफिक्रे' और कई दूसरी फिल्मों में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है।
डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक पुराने इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि 12 साल की छोटी उम्र में उन्होंने एक बड़ी उम्र की महिला के साथ अपनी वर्जिनिटी खो दी थी।
रणवीर सिंह ने उस इंटरव्यू में कहा था, "मुझे लगता है कि जब मैंने यह किया था तब मैं करीब 12 साल का था। मैंने हर चीज़ बहुत जल्दी शुरू कर दी थी सच में हर चीज़! मैं अपनी उम्र से बहुत आगे था इतना आगे कि स्कूल में सभी माएं कहती थीं कि रणवीर वो खराब सेब है जो हमारे सारे बच्चों को बिगाड़ रहा है। मैं अपने आस-पास के सभी लड़कों को सलाह देता था और उन्हें सिखाता था। उन्होंने इसके बारे में सुना भी नहीं था और मैं एक एक्सपर्ट बन गया था क्योंकि मैंने बहुत जल्दी शुरुआत कर दी थी।"
जेब में रखते थे कंडोम और वन-नाइट स्टैंड पर बेबाक
रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उनकी जेब में हमेशा कंडोम रहता था। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने 2014 में एक कंडोम ब्रांड के विज्ञापन में भी काम किया था। इसी के प्रमोशन के दौरान रणवीर ने यह बात बताई थी। उन्होंने कहा था कि लोगों को शारीरिक संबंधों के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए और इसे बुरा या छिपाने वाली बात नहीं माननी चाहिए।
रणवीर सिंह ने मशहूर शो 'कॉफी विद करण' में एक बार यह भी बताया था कि वह कई बार वन-नाइट स्टैंड कर चुके हैं। उन्होंने इसे गलत मानने से इनकार किया और शारीरिक संबंधों को एक खूबसूरत एहसास बताया था।
रणवीर सिंह का यह पुराना इंटरव्यू उनकी बिंदास छवि को और मज़बूत करता है जहाँ वे निजी ज़िंदगी के पहलुओं पर भी खुलकर बात करने से नहीं हिचकिचाते।