‘आप’ महिला विंग की कार्यकर्ता 250 साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2017 - 04:36 PM (IST)

नई दिल्ली: एमसीडी चुनाव 2017 की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी को आज एक और बड़ा झटका लगा है। ‘आप’ की महिला विंग उत्तरी जिला उपाध्यक्ष व रोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा कौशिक अपने 250 साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई। बता दें कि सोमवार को बवाना से ‘आप’ विधायक वेदप्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चतर सिंह व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रोहिणी जिला के आब्र्जवर केएन त्रिपाठी की मौजूदगी में ‘आप’ के 250 से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते आम आदमी पार्टी के 400 से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि ‘आप’ में लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है। इसका बड़ा असर जल्द ही देखने को मिलेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News