दिल्ली में AAP नेता जलसंकट दूर करने के बजाय नाटक कर रहे हैं : भाजपा

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2024 - 07:22 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने शनिवार को आम आदमी पार्टी पर राष्ट्रीय राजधानी में लोगों के समक्ष जल संकट के समाधान के लिए पाइपलाइनों में रिसाव एवं चोरी के मुद्दों का समाधान करने के बजाय नाटक करने का आरोप लगाया। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बयान में कहा, "अतिरिक्त पानी के लिए यमुना नदी बोर्ड से संपर्क करने के दिल्ली सरकार को उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद आप अब केंद्रीय जल मंत्री सी आर पाटिल से संपर्क करने का एक नया राजनीतिक नाटक रच रही है।"

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि आप नेता टैंकर माफिया द्वारा पानी की चोरी और रिसाव के मुद्दों को ठीक करने के बजाय दिल्ली में जल संकट पर नाटक क्यों कर रहे हैं। सचदेवा ने कहा, "दिल्लीवासी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आप विधायक केंद्रीय जल मंत्री से क्यों संपर्क कर रहे हैं जबकि उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि केवल ऊपरी यमुना नदी बोर्ड ही दिल्ली को अतिरिक्त पानी दे सकता है।"

दिल्ली विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आप विधायकों ने पाटिल को एक पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न जल संकट के समाधान के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News