AAP सभी सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग करके पंजाब केसरी को दबाने का प्रयास कर रही : बांसुरी स्वराज
punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 07:10 PM (IST)
नेशनल डेस्क: नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सांसद बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि पंजाब केसरी समूह को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया गया।
बांसुरी स्वराज ने कहा कि 31 अक्टूबर 2025 को पंजाब केसरी ग्रुप ने एक लेख प्रकाशित किया था, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की गई थी। इस आलोचना से असहज होकर आम आदमी पार्टी की सरकार ने बदले की भावना से कार्रवाई शुरू कर दी।
पहले आर्थिक दबाव, फिर सरकारी तंत्र का इस्तेमाल
सांसद के मुताबिक, जनवरी से पहले ही पंजाब केसरी पर economic coercion यानी आर्थिक दबाव बनाने की कोशिश की गई। सबसे पहले सरकारी विज्ञापनों पर रोक लगाई गई, ताकि मीडिया समूह को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा सके।
आप सब इस बात से अवगत होंगे कि 31 अक्टूबर 2025 को पंजाब केसरी ग्रुप ने एक आर्टिकल पब्लिश किया था, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आलोचना की थी।
— BJP (@BJP4India) January 16, 2026
इस आलोचना से असहज होकर आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़े ही सिस्टेमैटिक तरीके से 11 से लेकर 15 जनवरी में सभी सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग… pic.twitter.com/tpo4EGdbQe
11 से 15 जनवरी के बीच एक के बाद एक रेड
बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि इसके बाद 11 जनवरी से 15 जनवरी के बीच सरकार ने सभी सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग किया। इस दौरान करीब 9 अलग-अलग विभागों और एजेंसियों को इस्तेमाल कर पंजाब केसरी के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कराई गई।
उन्होंने कहा कि इस तरह से मीडिया संस्थान पर दबाव बनाना और उसे डराने की कोशिश करना बेहद गंभीर और लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
लोकतंत्र और प्रेस की आज़ादी पर सवाल
सांसद बांसुरी स्वराज ने इस पूरे घटनाक्रम को प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया और कहा कि अगर सरकार की आलोचना करने पर मीडिया को इस तरह निशाना बनाया जाएगा, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए बेहद चिंताजनक संकेत है।
