Solar Eclipse 2026 : अगले 15 दिन तक रहेगा सूर्य ग्रहण का असर, इन 5 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 02:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क : साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगा था यानि कल, जो दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 52 मिनट पर समाप्त हुआ। हालांकि ज्योतिषियों के अनुसार इसका प्रभाव अभी भी जारी है और करीब एक महीने तक महसूस किया जा सकता है। सूर्य ग्रहण का असर आमतौर पर 15 दिन पहले और 15 दिन बाद तक रहता है। यानी इस साल के पहले सूर्य ग्रहण का प्रभाव 4 मार्च तक रह सकता है, जो कि होली के दिन पूरी तरह खत्म होगा। इस दौरान कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतनी जरूरी है।

सूर्य ग्रहण का प्रभाव किन राशियों पर विशेष

1. सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी, नौकरी या व्यवसाय में नुकसान की संभावना है। जल्दबाजी और अहंकार से बचें। वरिष्ठों या सहकर्मियों के साथ विवाद से दूर रहें।

2. कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय मुश्किल भरा हो सकता है। कामकाजी मामलों में रुकावटें आ सकती हैं। आर्थिक नुकसान या अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। चोट या दुर्घटना की संभावना अधिक है, इसलिए वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।

यह भी पढ़ें - 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड में आई गिरावट, जानें 22 कैरेट का ताजा रेट

3. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को निवेश और खर्च से जुड़े मामलों में नुकसान हो सकता है। गलत संगति या शॉर्टकट तरीकों से धन कमाने की कोशिश से समस्या बढ़ सकती है। जमीन, मकान या संपत्ति के मामलों में सतर्क रहें।

4. कुंभ राशि

सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में हुआ था, इसलिए इसका असर इस राशि पर सबसे अधिक है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, व्यवहार चिड़चिड़ा हो सकता है और पारिवारिक जीवन में खटास आ सकती है। यात्राओं और बड़े कार्यों से फिलहाल परहेज करें।

5. मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण आर्थिक मोर्चे पर नुकसान, धोखाधड़ी या जालसाजी का खतरा ला सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। स्वास्थ्य में कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है। पुराने रोगों से परेशानी बढ़ सकती है।

ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह

ग्रहों का प्रभाव हर व्यक्ति पर अलग-अलग होता है, लेकिन ऊपर बताई गई पांच राशियों के लोगों को अगले 15 दिन विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। इस दौरान कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें और विवाद या जोखिम से दूर रहें। सूर्य ग्रहण का प्रभाव खत्म होने के बाद यानी 4 मार्च के बाद, जो कि होली का दिन भी है, यह समय सामान्य हो जाएगा। तब तक शांति, धैर्य और सावधानी ही सबसे जरूरी हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News