AAP ने जलाया BJP का मेनिफेस्टो, केजरीवाल बोले-हरियाणा में तो साथ आए कांग्रेस

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 02:21 PM (IST)

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी ने बुधवार को भाजपा का 2014 का घोषणा पत्र जंतर-मंतर पर जलाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने दिल्लीवासियों से किए हुए वादे पूरे नहीं किए हैं। केजरीवाल ने कांग्रेस से अपील की कि वे भाजपा को हरियाणा में हराने के लिए तो कम से कम हमारे साथ आए। दिल्ली में चुनावी रैली का आगाज करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर हरियाणा में कांग्रेस आप के साथ आती है तो भाजपा को हम 10 सीटों से हरा सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि आप दिल्ली में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने रैली में कहा कि देश के लोग अमित शाह और मोदी की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP), AAP और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीटों पर भाजपा हारेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी इस पर विचार करें।
PunjabKesari
भाजपा को चेतावनी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों को मजबूर मत करो कि तुम्हारे घर मे घुसकर अपना हक लेने आएं। दिल्ली सीएम ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव दिल्ली के लोग अपने हक़ के लिए लड़ेंगे। पूर्ण राज्य दिल्ली के लोगों का अधिकार हैं, और हम किसी भी हालत में दिल्ली को उसका हक दिलाकर रहेंगे। लोकसभा चुनाव के पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है।
PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल का कांग्रेस से मोह छूट नहीं रहा है। केेजरीवाल पहले दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहते थे लेकिन शीला दीक्षित ने इससे इंकार कर दिया वहीं पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने भी राज्य आप के साथ किसी भी तरह के समर्थन से साफ मना कर दिया था। अब केजरीवाल हरियाणा से कांग्रेस का साथ चाहती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News