मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 05:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क। मुजफ्फरनगर जिले में मीरापुर थानाक्षेत्र के संभलहेड़ा गांव में सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी सामग्री पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान शानू मलिक के रूप में हुई है। 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने शानू मलिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाला कार्य) और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम 1967 की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बंसल ने कहा कि यह कदम इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के प्रसारित होने के बाद उठाया गया है जिसमें राष्ट्रविरोधी सामग्री पाई गई थी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार शानू का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News