Non-Veg के शौकीन पंडित जी! मंदिर में मांस खाते पकड़े गए महाराज, सोशल मीडिया पर फोटो Viral होते ही...

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 12:25 PM (IST)

Temple Priest Non-Veg Controversy : धर्म नगरी कानपुर के केशवपुरम स्थित बाबा श्री भूतेश्वर धाम मंदिर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां के पुजारी की एक विवादित तस्वीर इंटरनेट पर बिजली की तरह फैल गई। आरोप है कि पुजारी प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित मांसाहारी भोजन का आनंद ले रहे थे। इस घटना ने भक्तों की आस्था को इतनी ठेस पहुंचाई कि मंदिर परिसर अखाड़े में तब्दील हो गया।

क्या है पूरा विवाद?

मामला रविवार रात का है। पुजारी प्रशांत गिरी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें वे कथित तौर पर मांसाहारी भोजन (नॉनवेज) करते नजर आ रहे थे। जैसे ही यह तस्वीर मंदिर से जुड़े लोगों और स्थानीय भक्तों तक पहुंची लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

भीड़ का गुस्सा और मारपीट

तस्वीर वायरल होने के कुछ ही देर बाद करीब 50-60 लोगों की गुस्साई भीड़ मंदिर परिसर में घुस आई। उत्तेजित भीड़ ने पुजारी प्रशांत गिरी को मंदिर से बाहर घसीटा और उनके साथ मारपीट की। मंदिर के महंत और प्रशांत के पिता संतोष गिरी ने बताया कि जब उनकी पत्नी और बहू ने प्रशांत को बचाने की कोशिश की तो भीड़ ने उनके साथ भी अभद्रता और बदसलूकी की।

यह भी पढ़ें: Shocking: छात्र के एडमिट कार्ड पर छाप दी कुत्ते की फोटो, अभ्यर्थी के उड़े होश, देखिए वायरल तस्वीर

पिता का कड़ा फैसला: बेटे से बड़ा धर्म

इस पूरे विवाद के बीच सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब मंदिर के महंत संतोष गिरी ने अपने ही बेटे के खिलाफ सख्त कदम उठाया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि प्रशांत गिरी ने मंदिर की गरिमा और धार्मिक परंपराओं का उल्लंघन किया है।

कार्रवाई: महंत ने तत्काल प्रभाव से अपने बेटे प्रशांत गिरी को मंदिर की सभी सेवाओं से निष्कासित कर दिया और उसे मंदिर परिसर छोड़ने का आदेश दिया।

पुलिस की नजर

इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मंदिर प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन पुजारी के इस कृत्य ने स्थानीय लोगों के बीच गहरा रोष पैदा कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News