85 दिन बाद कोमा से बाहर आई प्रेग्नेंट महिला ने दिया बच्ची को जन्म

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2017 - 06:59 PM (IST)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश की रहने वाली महिला ने 85 दिनों तक कोमा में रहने के बाद एक बच्ची को जन्म दिया। 32 वर्षीय प्रगति साधवानी गर्भावस्था के दौरान तीसरे महीने ही कोमा में चली गई थी। उसके कोमा में जाने के बाद से पूरे परिवार ने आशा ही छोड़ दी थी कि वह ठीक हो पाएगी लेकिन डाक्टरों के अथक प्रयास से महिला ने सफलतापूर्वक एक बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल की तारीफ करते हुए महिला के परिजनों ने पीएम नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी चिट्ठी लिखी जिसके बाद अस्पताल ने महिला के इलाज के खर्चे से भी परिजनों को राहत दे दी।PunjabKesari

सूचना के अनुसार प्रगति आठ सालों से डायबिटीज से पीड़ित थी इस साल 5 मार्च को वो अचानक बेहोश हो गई। इस दौरान वो तीन महीन प्रेग्नेंट थी। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां वो कोमा में चली गई। प्रगति करीब 17 सप्ताह की प्रेगनेंट थी जब डॉक्टरों की पूरी टीम ने उनके इलाज का पूरा प्लान तैयार किया गया। 85 दिन बाद प्रगति को होश आया और उसने अपने आसपास लोगों को पहचानना शुरू किया।

होश आने और स्थिति में सुधार के बाद भी प्रगति को अस्पताल में ही रखा गया। प्रगति ने जुलाई के अंत में एक स्वस्थ बेबी गर्ल को जन्म दिया। वो करीब 132 दिन तक अस्पताल में भर्ती रही। प्रसूति एवं स्त्री रोग यूनिट के हेड प्रफेसर डा. रमेश भोसले ने बताया कि ऐसे केस बहुत कम ही सफल हो पाते हैं। दरअसल, डायबिटीज के मरीजों में इलाज के दौरान संक्रमण का खतरा हमेशा ही बना रहता है। ऐसे में प्रगति के केस को लेकर भी रिस्क बना ही हुआ था लेकिन अब मां और बच्ची दोनों ही स्वस्थ हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News