Diwali Shopping: दिवाली की रौनक! इस राज्य के दादर मार्केट में खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, VIDEO वायरल
punjabkesari.in Monday, Oct 13, 2025 - 01:27 PM (IST)
नेशनल डेस्क: मुंबई में दिवाली की तैयारियों के बीच दादर वेस्ट मार्केट में भारी भीड़ देखने को मिली है। 21 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस खुशी के त्योहार को लेकर लोग कपड़े, मिठाई, सजावटी सामान और दीप खरीदने बाजारों में उमड़ पड़े हैं। बीते रविवार, 12 अक्टूबर को इसका लाइव नजारा कैमरे में कैद हुआ, जिसमें बाजार में भीड़ और त्योहार की रौनक साफ दिख रही थी।
खरीदारी का उत्साह बढ़ा
दादर वेस्ट ही नहीं, बल्कि बांद्रा, अंधेरी, गोरेगांव, मलाड और बोरीवली जैसे इलाकों में भी दिवाली की खरीदारी का जोर देखा गया। लोग केवल कपड़े और गिफ्ट ही नहीं खरीद रहे हैं, बल्कि घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइट्स, तोरण, दीये और अन्य सजावटी सामान भी खरीद रहे हैं।
Festive rush takes over Dadar (W) as people flock for Diwali shopping.
— Mid Day (@mid_day) October 12, 2025
Vc: @raje_ashish #Diwali #Diwali2025 #festivevibes pic.twitter.com/Dp2Qhl8fxQ
बाजारों में त्योहार का जोश
त्योहार के करीब आते ही मुंबई के बाजार जगमगाने लगे हैं। दुकानों में रंग-बिरंगे दीये, इलेक्ट्रिक लाइट्स, फूल और सजावट का सामान सजाया गया है। दुकानदारों के चेहरे पर भी उत्साह देखा जा सकता है। दिवाली की बिक्री में तेजी ने व्यापारियों को राहत दी है, जो पिछले कुछ समय से बाजार में सुस्ती महसूस कर रहे थे।
