दहेज लिए बिना शादी करने वाले जोड़े का CM ने बढ़ाया हौसला, आवास पर बुला की मुलाकात

punjabkesari.in Monday, Oct 30, 2017 - 03:08 PM (IST)

पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दहेज प्रथा के खिलाफ शुरु किए गए अभियान का प्रभाव कुछ लोगों पर होता हुआ दिखाई दे रहा है। भोजपुर जिले के बिना दहेज शादी करने वाले पूजा एवं चतुर्भुजी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री नीतीश ने बिना दहेज लिए शादी करने वाले वर-वधु के फैसले की प्रशंसा करते हुए अपने आवास पर बुलाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री के दहेज-प्रथा के खिलाफ छेड़े गए अभियान से प्रेरित होकर बिना दहेज के शादी करने वाले इस नवविवाहित जोड़े को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

इस अवसर पर जदयू के तरारी प्रखंड अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, सिकरहटा की मुखिया उर्मिला देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गत 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश में दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ अभियान की शुरूआत की थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News