हिमाचल जा रही BMW कार पर गिरा पहाड़, लगातार 18 घंटे बंद रही...
punjabkesari.in Thursday, Aug 07, 2025 - 05:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-0708) पर एक BMW कार भूस्खलन की चपेट में आते-आते बच गई। दरअसल कार में सवार लोग स्थिति को तुरंत समझ गए और तुरंत कार से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। कार को हल्का नुकसान जरूर हुआ, लेकिन कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना भाली क्षेत्र में हुई, जब कार कांगड़ा की ओर जा रही थी।
अचानक गिरा मलबा, बाल-बाल बची कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही कार भाली पहुंची, पीछे से मलबा गिरने लगा। उसी दौरान एक और बड़ा भूस्खलन हुआ और एक विशाल बोल्डर तेजी से नीचे आया, जो कार के बेहद करीब पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घबराकर कहा, "BMW गई!" लेकिन राहत की बात यह रही कि बोल्डर अचानक दिशा बदल गया और कार से टकराने से बच गया।
यात्री समय रहते बाहर निकल गए
कार में सवार लोग स्थिति को तुरंत समझ गए और फौरन कार से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। कार को हल्का नुकसान जरूर हुआ, लेकिन कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।
सड़क 18 घंटे तक रही बंद
भूस्खलन के बाद हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रशासन की ओर से मौके पर जेसीबी और डोजर मशीनें भेजी गईं। करीब 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया और बुधवार को सड़क दोबारा यातायात के लिए खोल दी गई।