बच्चे को बचाने नदी में कूद गया शख्स, वीडियो देख लोग बोले- जाको राखे साइयां मार सके ना कोई

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 05:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क : सोशल मीडिया की वायरल वीडियोज़ की लिस्ट में एक वीडियो निकलकर सामने आया है। वीडियो नदी किनारे का है और इसे ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि पानी में कुछ बह रहा है और इसके पीछे तेज़ी से एक शख्स तैर रहा है। शख्स जब उसे पकड़कर बाहर निकालता है तो पता चलता है कि पानी में एक बच्चा बह रहा है। वीडियो कहां का है, कब का है इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मगर शख्स द्वारा किया गया काम काफी प्रशंसनीय है।

<

>

कैप्शन में लिखा गया- 

शेयर किए वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, 'सलाम है इस व्यक्ति को, कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, बचाने वाला भगवान होता है।' इस वीडियो को अबतक 21 हज़ार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

PunjabKesari

लोगों ने दी अलग- अलग प्रतिक्रियाएं- 

लोगों ने इस पर अलग- अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा- भगवान इसका भला करे। दूसरे यूजर ने लिखा- इन लोगों को सलाम है जो बच्चे को बचा लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- इस आदमी को भगवान बहुत खुश रखे। वहीं एक यूजर ने लिखा- इन सभी ने मिलकर बहुत नेक काम किया है।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News