मणिपुर में कांग्रेस विधायक के घर के पास हैंड ग्रेनेड धमाका, इलाके में मचा हड़कंप, हमलावर की तलाश जारी

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 11:14 PM (IST)

इंफालः मणिपुर के थौबल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कांग्रेस विधायक केइशम मेघचंद्र सिंह के आवास के गेट के पास एक संदिग्ध हैंड ग्रेनेड धमाका हुआ है। पुलिस के अनुसार, यह घटना थौबल जिले के याइरीपोक के बिष्णुनाहा में गुरुवार शाम, 3 सितंबर को हुई।

रात करीब 8:15 बजे हुआ धमाका
जानकारी के अनुसार, यह धमाका रात करीब 8:15 बजे हुआ, जब एक अज्ञात हमलावर ने कथित तौर पर कांग्रेस नेता के आवास पर विस्फोटक फेंका। राहत की बात यह है कि इस धमाके में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

जांच और तलाशी अभियान में जुटी पुलिस
धमाके की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल हमलावर की पहचान और इस हमले के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और घटना से जुड़े विस्तृत विवरण का इंतजार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News