विदेशी डाॅक्टर ने बताया लंबी उम्र का सीक्रेट है बस ये एक चीज, आज ही डाइट में कर लें शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 16, 2025 - 07:19 PM (IST)

नेशनल डेसक : आजकल लोग लंबी उम्र और फिटनेस पाने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स, पाउडर और कठिन रूटीन अपनाते हैं। सुबह खाली पेट ड्रिंक, दिन में कई गोलियां, ये सब आम हो गया है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि असली सेहत हमारी थाली में ही छुपी है। हार्ट सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन के मुताबिक, एक साधारण पोषक तत्व 'फाइबर' शरीर के कई अहम काम करता है। यह दिल को स्वस्थ रखता है, पाचन सही करता है, मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और वजन नियंत्रण में मदद करता है।

फाइबर सिर्फ बुजुर्गों के लिए नहीं

कई लोग सोचते हैं कि फाइबर केवल बुजुर्गों के लिए जरूरी है, लेकिन यह हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और इंसुलिन को सही ढंग से काम करने में मदद करता है। इससे दिल की बीमारियों और डायबिटीज का खतरा घटता है।

यह भी पढ़ें - भातीय डाॅक्टर ने बताया शरीर के इस हिस्से में लगातार दर्द का मतलब है लिवर कैंसर

पाचन तंत्र के लिए फाइबर का महत्व

फाइबर डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखता है। यह स्टूल को नरम और भारी बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती। रोजाना फाइबर लेने से आंतों से जुड़ी बीमारियों और कोलन कैंसर का खतरा भी कम होता है।

गट हेल्थ और इम्यूनिटी

फाइबर सिर्फ पाचन ही नहीं सुधारता, बल्कि आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देता है। ये बैक्टीरिया सूजन कम करते हैं, मेटाबॉलिज्म सुधारते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Jeremy London, MD (@drjeremylondon)

वजन नियंत्रण में मददगार

वजन घटाने वालों के लिए फाइबर बेहद जरूरी है। फाइबर खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, बार-बार खाने की इच्छा कम होती है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।

लोग फाइबर की कमी खा रहे हैं

आज की लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग पर्याप्त फाइबर नहीं खाते। डॉ. लंदन बताते हैं कि जैसे-जैसे फाइबर की मात्रा बढ़ती है, इसके फायदे भी बढ़ते हैं। इसे बढ़ाने के लिए महंगे सप्लीमेंट की जरूरत नहीं, बल्कि सही खाना खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें - टैक्सी से पती-पत्नी आए मंदिर... वहां बेंच पर जाकर सरेआम बनाने लगे शारीरिक संबंध, बताई हैरान कर देने वाली वजह

फाइबर से भरपूर फूड्स

  • फल: नाशपाती, सेब, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, केला, एवोकाडो (एक फल में करीब 10 ग्राम फाइबर)
  • सब्जियां: गाजर, चुकंदर, ब्रोकली, पत्तागोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, शकरकंद
  • दालें और अनाज: मसूर, चना, राजमा, मटर, ओट्स, क्विनोआ, पॉपकॉर्न
  • अन्य: बादाम, चिया सीड्स, डार्क चॉकलेट

आसान और सेहतमंद तरीका

लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए महंगे सप्लीमेंट्स या मुश्किल डाइट की जरूरत नहीं। बस अपनी थाली में रोजाना फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें। इससे दिल की सेहत सुधरेगी, पाचन ठीक रहेगा, वजन नियंत्रित रहेगा और इम्यूनिटी मजबूत होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News