Gold Price Today: धनतेरस से एक दिन पहले सोने के दामों में आया जबरदस्त उछाल, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों में क्या है रेट

punjabkesari.in Friday, Oct 17, 2025 - 01:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क : धनतेरस से एक दिल पहले सोने के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। त्योहारों की हलचल के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दबाव और निवेशकों की बढ़ती हाजिरी ने सोने की कीमतों को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। भारत में शुद्धता के हिसाब से भिन्न दरों ने भी आम लोगों की जेब पर असर डाला है।

आज 24 कैरेट सोना ₹1,31,623 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोना 1,21,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले साल इसी अवसर पर ये कीमतें क्रमशः लगभग 80,610 रुपये थीं, जिससे सालाना वृद्धि करीब 68% दर्ज की गई है।

दिल्ली समेत बाकी शहरों में क्या है रेट

दिल्ली 

24 कैरेट (10 ग्राम): ₹1,32,920
22 कैरेट (10 ग्राम): ₹1,21,850

चेन्नई

24 कैरेट (10 ग्राम): ₹1,33,090
22 कैरेट (10 ग्राम): ₹1,22,000

मुंबई

24 कैरेट (10 ग्राम): ₹1,32,770
22 कैरेट (10 ग्राम): ₹1,21,700

हैदराबाद 

24 कैरेट (10 ग्राम): ₹1,32,770 
22 कैरेट (10 ग्राम): ₹1,21,700

अहमदाबाद

24 कैरेट (10 ग्राम): ₹1,32,820 
22 कैरेट (10 ग्राम): ₹1,21,750

पुणे

24 कैरेट (10 ग्राम): ₹1,32,770 
22 कैरेट (10 ग्राम): ₹1,21,700

चांदी की कीमतें 

वहीं चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 17 अक्टूबर को चांदी की कीमत ₹1,69,174 प्रति किलोग्राम पर थी।

लगातार क्यों बढ़ रही सोने की चमक?

विशेषज्ञों का मानना है कि इन दिनों आर्थिक और भू-राजनीतिक अस्थिरताओं के बीच सोना और चांदी निवेशकों की पहली पसंद बन गई हैं। आर्थिक अनिश्चितता, मुद्रास्फीति और वैश्विक नीतियों में बदलाव ने सोने को 'सेफ हैवन' संपत्ति बना दिया है।

धनतेरस और दिवाली जैसे अवसरों पर सोने की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है, जिससे कीमतों में तेजी आती है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों और मुद्रा दरों में बदलाव का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ता है। शहर-शहर कीमतों में अंतर मुख्य रूप से मेकिंग चार्ज, टैक्स और परिवहन लागत के कारण होता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News