सावधान! बाहर खाना खाने से पहले बिल करे चेक! यहां पर इस कैफे ने नींबू पानी पर भी लगाया ''Gas Crisis Charge''

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 11:27 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के महानगरों में LPG की भारी किल्लत अब उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ने लगी है। जहां एक तरफ सिलेंडर न मिलने के कारण छोटे दुकानदार और बड़े रेस्टोरेंट्स अपनी सेवाएं बंद करने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरु के एक कैफे ने वसूली का ऐसा तरीका निकाला है जिसने सबको हैरान कर दिया है।

नींबू पानी पर 'गैस चार्ज'? 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर हाल ही में एक बिल की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। यह बिल बेंगलुरु के 'थेयो कैफे' (Theo Cafe) का बताया जा रहा है। बिल में खास बात यह है कि ग्राहक ने दो 'मिंट लेमोनेड' (शिकंजी) ऑर्डर किए थे, जिन पर कैफे ने 5% 'गैस क्राइसिस चार्ज' वसूला है।

हैरानी की बात यह है कि नींबू पानी एक ऐसी ड्रिंक है जिसे बनाने में गैस चूल्हे की जरूरत नहीं पड़ती। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस बिल को देखकर कैफे के तर्क पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए पूछा, "क्या नींबू को उबालकर शिकंजी बनाई गई थी?" वहीं, कानूनी जानकारों का मानना है कि इस तरह का अतिरिक्त चार्ज कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत अवैध हो सकता है।

बंद हो रही हैं मशहूर दुकानें

गैस संकट का असर सिर्फ बेंगलुरु तक सीमित नहीं है। राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज में स्थित 75 साल पुरानी और मशहूर 'सीताराम दीवानचंद' की दुकान को भी एलपीजी की कमी के चलते अपना कामकाज रोकना पड़ा है।

  • बेंगलुरु: कई रेस्टोरेंट्स ने डोसा, इडली और वड़ा जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाना बंद कर दिया है क्योंकि इनके लिए गैस की ज्यादा खपत होती है। इसकी जगह अब 'सैंडविच' और ठंडी चीजों पर जोर दिया जा रहा है।
  • मुंबई और चेन्नई: यहां भी स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने गैस की किल्लत के चलते अपने ठेले बंद कर दिए हैं।

चाय से लेकर मोमोज तक सब हुए महंगे

दिल्ली-एनसीआर में खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। दुकानदारों का तर्क है कि उन्हें बाजार में ब्लैक में सिलेंडर खरीदने पड़ रहे हैं।

आइटम पुरानी कीमत (लगभग) नई कीमत (लगभग)
कटिंग चाय ₹10 ₹15
मोमोज (प्लेट) ₹100 ₹200
पोहा ₹30 ₹40
छोले-भठूरे ₹30 ₹40

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News