ठंडे पानी के बहाने बुलाया... 55 साल के शख्स ने 4 साल की बच्ची का किया यौन उत्पीड़न
punjabkesari.in Tuesday, Apr 22, 2025 - 07:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क : मुंबई के बोरीवली इलाके में ठंडा पानी पिलाने के बहाने चार साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 55 वर्षीय एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी राम ललित यादव ने रविवार दोपहर अपनी झोपड़ी में बच्ची का यौन उत्पीड़न किया था और इस बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता को बच्ची के बदले व्यवहार के बारे में चिंता हुई, क्योंकि वह किसी से बात नहीं कर रही थी और डरी-डरी रहती थी। उन्होंने बताया, ‘‘आपबीती सुनाए जा ने के बाद बच्ची के माता-पिता ने एमएचबी पुलिस थाने पहुंचकर यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।''
अधिकारी ने बताया कि यादव को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।