VIDEO: 80 साल से बिना कुछ खाए-पिए जिंदा हैं 90 साल के प्रह्लाद जानी...वैज्ञानिकों ने भी मानी हार

Thursday, Feb 13, 2020 - 03:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोई व्यक्ति क्या बिना कुछ खाए-पिए रह सकता है?, वो भी एक दिन, एक हफ्ता या एक महीना नहीं पूरे 80 साल तक। इतना ही नहीं क्या योग से दैनिक क्रियाओं (टॉयलेट) को रोका जा सकता है। बातें सुन कर शायद आप यकीन न कर पाएं लेकिन यह सच है। गुजरात के प्रह्लाद जानी का कुछ ऐसा ही दावा है। 90 साल के प्रह्लाद जानी कहते हैं कि उन्होंने 80 साल से न तो कुछ खाया है और नहीं कुछ पिया है। यहां तक कि उन्होंने अपनी दैनिक क्रियाएं (टॉयलेट) भी योग के दम पर रोक रखी हैं। और इन सबके बाद भी वे पूरी तरह से स्वस्थ, निरोगी और जीवित हैं।

80 साल से न कुछ खाया न पिया
गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले प्रह्लाद जानी उर्फ माताजी चुनरीवाले विज्ञान के लिए चुनौती बने हुए हैं। प्रहलाद जानी का कहना है कि जब वो 10 साल के थे तब उन्होंने अध्यात्मिक जीवन के लिए अपना घर छोड़ दिया था। एक साल तक वह माता अंबे की भक्ति में डूबे रहे, जिसके बाद उन पर माता की कृपा हुई और तब से न तो उन्हें भूख लगती है और न ही प्यास। इतना ही नहीं माता की भक्ति में लीन रहते-रहते अब खुद वो भी साड़ी, सिंदूर और नाक में नथ पहनने लगे हैं। और महिलाओं की तरह ही पूरा श्रृंगार करते हैं। जानकारी के मुताबिक प्रह्लाद जानी पिछले 50 साल से गुजरात के अहमदाबाद से 180 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर अंबाजी मंदिर की गुफा के पास रहते हैं।

वैज्ञानिकों ने भी मानी हार
प्रह्लाद जानी के दावों ने वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को भी अचरज में डाल रखा है। देश-विदेश के डॉक्टर सहित इसरो के वैज्ञानिक भी प्रह्लाद जानी के राज को जानना चाहते हैं। इसके लिए कभी देश की जानी-मानी संस्था डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की टीम तो कभी बड़े-बड़े डॉक्टरों के पैनल ने सीसीटीवी कैमरे की नजर में प्रह्लाद जानी को 15 दिन से लेकर एक महीने तक 24 घंटे रखा। जहां उनके एक-एक सेकंड का वीडियो लिया गया। इस दौरान उन्होंने न तो कुछ खाया, न पिया और न ही शौचालय गए। जिसके बाद से डॉक्टर से लेकर वैज्ञानिक तक सब हैरान थे कि बिना खाए-पिए और टॉयलेट गए कोई इंसान इतने सालों तक कैसे जीवित रह सकता है। जिसके बाद उनके शरीर की अंदर की क्रियाओं के जानने के लिए डॉक्टरों ने उनके कई टेस्ट भी किए। जिसमें ये सामने आया कि  प्रह्लाद जानी के ब्लैडर में यूरिन बनता तो है, लेकिन कहां गायब हो जाता है इसका पता करने में विज्ञान भी अभी तक विफल ही रहा है। जिसके बाद से जानी चिकित्सा विज्ञान के लिए अबूझ पहेली बने हुए हैं।  

गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा
प्रह्लाद जानी का दावा है कि वे इसी तरह से एक हजार साल तक जीवित रहेंगे। इसके साथ ही वो एड्स, डायबिटिज जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज करने का भी दावा करते हैं। इतना ही नहीं वो निसंतान लोगों को महज एक फल देकर उनका इलाज करते हैं। उनके भक्तों का कहना है कि उन्होंने सैकड़ों लोगों का इलाज किया है।

Seema Sharma

Advertising

Related News

दरिंदगी की सारी हदें पार... अश्लील वीडियो देखकर 11 साल के लड़के ने 8 साल की बच्ची से किया रेप

VIDEO : पानी में कूदा छोटा सा बच्चा, तैराकी ने उड़ाए होश, यूजर  बोला- बड़ा ही खतरनाक बालक है

लड़के ने बाइक से खींची ट्रेन और पहुंचा सलाखों के पीछे, VIDEO वायरल

Bihar : नवादा में महादलित टोला में दबंगों ने की फायरिंग, 80 घरों में लगा दी आग

VIDEO: 7 साल की मासूम के साथ मुस्लिम व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा

VIDEO : 30 साल में 20 मर्दों से रचाई शादी, 7-8 मर की हो गई मौत बाकी...

Video:  5 साल के बेटे की चल रही थी बर्थडे पार्टी...केक काटने से पहले मां की हार्ट अटैक से मौत

देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मिट्टी धंसने से बना गहरा गड्ढा, एक साल पहले हुआ था उद्घाटन, देखें Video

इंस्टाग्राम पर दोस्ती... फिर शादी का बनाया दबाव, नहीं मानी तो वायरल कर दिया अश्लील वीडियो

अगर आप भी हैं Momos खाने के शौकीन तो एक बार जरूर देख ले ये VIDEO, भूल जाओगे खाना