8th pay commission: सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी! जानिए कितनी बढ़ने जा रही सैलरी
punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 07:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सरकारी नौकरी करने वाले लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग को लागू करने की तैयारी में है, जिससे उनकी सैलरी और पेंशन में भारी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है।
वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी?
फिटमेंट फैक्टर: इस आयोग का सबसे महत्वपूर्ण बदलाव फिटमेंट फैक्टर में हो सकता है। यह एक ऐसा गुणांक है, जिसका इस्तेमाल बेसिक सैलरी की गणना के लिए होता है। उम्मीद है कि इसे 2.28 से बढ़ाकर 3.00 किया जाएगा।
न्यूनतम वेतन: अगर ऐसा होता है, तो वर्तमान में ₹18,000 का न्यूनतम वेतन बढ़कर ₹21,600 हो सकता है। इसका मतलब है कि एक कर्मचारी की मासिक सैलरी में करीब 34.1% की बढ़ोतरी हो सकती है।
पेंशन में भी वृद्धि: पेंशनभोगियों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा। उनकी न्यूनतम पेंशन ₹9,000 से बढ़कर ₹20,500 तक पहुँच सकती है।
महंगाई भत्ता का भी मिलेगा लाभ
वेतन वृद्धि में महंगाई भत्ता (DA) भी एक अहम भूमिका निभाता है। वर्तमान में, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 55% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो 2026 तक 70% तक पहुँच सकता है। इस DA को भी फिटमेंट फैक्टर में शामिल किया जाएगा, जिससे कुल सैलरी और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।