7th Pay Commission: 1.2 करोड़ कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, GST के बाद अब सैलरी में तगड़ा इजाफा संभव
punjabkesari.in Friday, Sep 05, 2025 - 10:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए त्योहारों के मौसम में एक अच्छी खबर सामने आ सकती है। केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में एक और बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इसकी घोषणा सितंबर 2025 के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में होने की उम्मीद है।
त्योहार से पहले मिलेगी आर्थिक राहत
कर्मचारियों की नज़रें लंबे समय से इस घोषणा पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि हालिया महंगाई दर के आंकड़े, और 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए, सरकार DA/DR में 3% तक बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को न केवल सीधा वित्तीय लाभ मिलेगा, बल्कि बढ़ती महंगाई का सामना करने में भी सहूलियत होगी।
अब तक कितनी है DA/DR की दर?
मार्च 2025 में, केंद्र सरकार ने 2% की वृद्धि को मंजूरी दी थी, जो कि 1 जनवरी 2025 से प्रभावी हुई। इस फैसले के बाद DA/DR की दर 55% तक पहुंच गई थी। साथ ही, कर्मचारियों को एरियर (बकाया राशि) का भी भुगतान किया गया था।
अब कितनी हो सकती है बढ़ोतरी?
यदि सरकार आगामी समीक्षा में 3% की और बढ़ोतरी करती है, तो DA/DR दर 58% हो जाएगी। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी, और सितंबर/अक्टूबर में आधिकारिक घोषणा के साथ इसका एरियर भी कर्मचारियों को मिलेगा।
कितनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन?
कैटेगरी |
मौजूदा स्थिति (55% DA/DR) |
संभावित स्थिति (58% DA/DR) |
---|---|---|
न्यूनतम बेसिक सैलरी |
₹18,000 |
₹18,000 |
DA (55%) |
₹9,900 |
DA (58%) = ₹10,440 |
कुल सैलरी |
₹27,900 |
₹28,440 |
न्यूनतम पेंशन |
₹9,000 |
₹9,000 |
DR (55%) |
₹4,950 |
DR (58%) = ₹5,220 |
कुल पेंशन |
₹13,950 |
₹14,220 |
मतलब ये है कि जिनकी बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, उनकी सैलरी में 540 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं पेंशनर्स को 270 रुपये प्रति माह का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
दो बार होती है DA/DR में बढ़ोतरी
-सरकार हर साल दो बार DA और DR में संशोधन करती है:
-जनवरी से लागू होने वाली पहली वृद्धि
-जुलाई से लागू होने वाली दूसरी वृद्धि
मार्च 2025 में पहली वृद्धि का ऐलान हो चुका है। अब सभी की नजरें जुलाई से प्रभावी होने वाली दूसरी वृद्धि पर टिकी हैं, जिसकी घोषणा सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में संभव है।