दुनिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेंला शुरू, 106 देशों को मिला प्रतिनिधित्व

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2017 - 01:32 PM (IST)

फ्रैंकफर्टः जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में बुधवार से दुनिया का सबसे बड़ा किताबों का मेला शुरू हो गया। इस बार का मेहमान देश फ्रांस है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों ने मिलकर मेले का उद्घाटन किया। मेले में खासतौर पर 180 फ्रांसीसी लेखक हिस्सा लेंगे। यह बुक फेयर प्रकाशक कंपनियों, किताबों, यहां आने वाले लोगों, एजेंट, पेशेवरों आदि की संख्या के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेला माना जाता है। अपने 69वें साल में इस बार मेले में भारत सहित 106 देशों का प्रतिनिधित्व है। करीब 7,150 प्रकाशक हिस्सा ले रहे हैं।

PunjabKesari

15 अक्तूबर तक जारी रहने वाले इस मेले में करीब 2.78 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। दुनिया का दूसरे सबसे बड़ा अंग्रेजी बुक मार्कीट है । भारत पेंग्विन रैंडम हाउस के सीईओ मार्कस दोहल ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित किया और बताया कि भारत और ब्राजील उनके लिए उभरते बाजारों में से एक हैं। सीईओ के मुताबिक, भारत में 1.3 अरब युवा आबादी है।

इनमें से 10 फीसदी अंग्रेजी बोलते हैं। यह ब्रिटेन की तुलना में दोगुना है। देखा जाए तो भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंग्रेजी किताबों का मार्कीट है।   वर्ल्ड बुक फेयर पहली बार 1972 में आयोजित हुआ। तब 200 प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया था। यह भारत का दूसरा सबसे पुराना पुस्तक मेला और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अंग्रेजी भाषा का पुस्तक मेला है। इसमें 18 भाषाओं के 12 हजार प्रकाशक हिस्सा ले चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News