हैवानियत की हदें पार: 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 15 साल के लड़के के साथ किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 12:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क : यूपी के बिजनौर जिले में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक 15 साल के नाबालिग लड़के के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें - डोनाल्ड ट्रंप का बडा ऐलान, अब इन देशों को नहीं चुकाना पड़ेगा टैरिफ

यह घटना शनिवार, 6 सितंबर 2025 को चांदपुर थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित किशोर सुबह करीब 11:10 बजे घर का सामान लेने के लिए निकला था। इसी दौरान, उसके पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग सुल्तान पुत्र अब्दुल समद ने उसे बीड़ी पीने के बहाने अपने घर बुला लिया। आरोप है कि वहां आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

जब पीड़ित किशोर ने अपने परिवार को इस घटना के बारे में बताया, तो वे शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की संबंधित धाराओं के तहत तुरंत FIR दर्ज की। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर आरोपी सुल्तान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News