बड़ा खुलासा: ...तो 60 दिनों तक यहां छुट्टियां मना रहे थे राहुल गांधी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2015 - 08:22 AM (IST)

नई दिल्ली: फरवरी माह में संसद का बजट सत्र चल रहा था कि तभी कांग्रेस उपाध्य़क्ष राहुल गांधी छट्टी पर चले गए। बजट सत्र के दौरान राहुल के छुट्टी पर चले जाने पर विरोधियों ने सवाल खड़े कर दिए थे। इसी बीच खबर आई कि राहुल गांधी विदेश में छुट्टियां मनाने गए हैं लेकिन विदेश में वे कहां हैं और वापिस भारत कब आएंगे किसी को मालूम नहीं था और कांग्रेस इस मामले में मौन धारण किए हुए थी।

राहुल करीब दो महीने बाद भारत से लौटे इस दौरान उनक एक फोटो भी वायरल हुई थी कि वे कोई सेमीनार अटैंड कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने इस पर भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं थी। इतने महीनों बाद राहुल कहां गए थे उस बारे में खुलासा हुआ। तो आइए देखते हैं इन दो महीनों में राहुल कहां थे- 16 फरवरी 2015 को राहुल ने दिल्ली से बैंकॉक की उड़ान पकड़ी और 1 दिन बैंकॉक में रहे।

-17 फरवरी को राहुल बैंकॉक से कंबोडिया की राजधानी नॉमपेन्ह पहुंच गए और 11 दिनों तक रहे।

-28 फरवरी को वो पास बैंकॉक आए। महज एक दिन बाद यानी 1 मार्च को वो म्यामांर के लिए रवाना हुए। उन्होंने म्यांमार में 21 दिन बिताए।

-22 मार्च को वो म्यांमार से फिर थाइलैंड लौटे और 9 दिन बिताए।

-31 मार्च को वो वियतनाम गए और 12 दिनों तक रहे।

-12 अप्रैल को वो फिर थाइलैंड लौटे और चार दिनों तक रहे। 16 अप्रैल को उन्होंने वापस दिल्ली की फ्लाइट पकड़ ली।

-16 अप्रैल की रात राहुल दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे।

राहुल गांधी इन दो महीनों में 4 देश घूमे उन्होंने बेस बनाया थाईलैंड को। राहुल सबसे ज्यादा दिन थाईलैंड को। इस दौरान वे थाईलैंड में बौद्ध मंदिर अयुथ्या भी घूमने गए जो अयोध्या के नाम पर रखा गया है। ये भी खबरे थी कि क्या राहुल अकेले ही विदे टूर पर निकले हैं या फिर उनके साथ कोई है। सूत्रों की मानें तो राहुल के साथ उनके खास दोस्त समीर शर्मा भी थे।

समीर राज्यसभा सांसद सतीश शर्मा के बेटे हैं। वो लंदन से सीधे बैंकॉक पहुंचे थे। समीर शर्मा के अलावा राहुल की सुरक्षा के लिए उनके साथ SPG के दो जवान भी पूरी छुट्टी के दौरान उनके साथ रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News