300 संगीतकारों के साथ 50 हजार लोगों ने गाया वंदे मातरम्

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2017 - 12:14 AM (IST)

जयपुर: बंकिमचंद्र चटर्जी के आनंदमठ से निकला वंदे मातरम् बुधवर को हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाऊंडेशन जयपुर व राजस्थान युवा बोर्ड के द्वारा एस.एम.एस. स्टेडियम में आयोजित किए गए वॉयस ऑफ यूनिटी कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध 300 संगीतकारों के साथ 500 कलाकारों की 125 वाद्य यंत्रों  की धुन पर 50 हजार लोगों द्वारा गाया गया। 

राष्ट्र को सम्मान देने वाले वंदे मातरम् गीत के साथ अन्य राष्ट्रभक्ति की धुनों और गीतों के बीच स्टेडियम का माहौल गौरवमयी बन गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, नगर निगम महापौर डॉ. अशोक लाहोटी शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी, मंत्री किरण माहेश्वरी सहित कई भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद थे। जिनके द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News