महिला से छेड़छाड़ मामला: गिरफ्तारी के बाद आरोपी मैनेजर को मिली जमानत

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2017 - 07:39 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के एक फाइव स्‍टार होटल में महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ करने के आरोप में मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई। जानकारी के अनुसार होटल का सिक्योरिटी मैनेजर गेस्ट रिलेशन में काम करने वाली एक महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसकी साड़ी का पल्लू खींचकर उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहा था जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।पीड़ित महिला ने बताया कि वह इस होटल में पिछले 2 साल से गेस्ट रिलेशन सेक्शन में काम कर रही है।

कई महीनों से होटल का सिक्योरिटी मैनेजर पवन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। 29 जुलाई को जब उसका बर्थडे था तो पवन ने उसे अपने रूम में बुलाया और उसका पल्लू खींचने लगा। पवन ने महिला से कहा कि होटल में एक रूम में आज उसे उसके साथ ही रहना है। इसी बीच कमरे में होटल का एक और कर्मचारी आ गया और मौका पाकर पीड़ित महिला कमरे से निकल गई। महिला ने अपने एचआर डिपार्टमेंट को फोन किया लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद पीड़िता ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाने में मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कराया। मैनेजर पर कार्रवाई करने की बजाय महिला को होटल से अचानक टर्मिनेट कर दिया गया। उस लड़के को भी टर्मिनेट कर दिया गया, जिसने वारदात का सीसीटीवी निकाल कर पीड़ित महिला को दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News