राहुल और प्रियंका गांधी समेत 5 लोगों को हाथरस जाने की अनुमति, DND पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2020 - 05:14 PM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने की मांग पर अड़े कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी पुलिस ने डीएनडी पर रोक दिया है। कांग्रेस नेताओं के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता डीएनडी पर खड़े हैं। इस दौरान पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी में एंट्री करने की अनुमति दे दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि राहुल और प्रियंका समेत पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दे दी है। काफी लंबे हंगामे के बाद राहुल गांधी और प्रिंयका गांधी को डीएनडी से आगे जाने दिया गया।


इससे पहले डीएनडी पर सैंकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने समझाया कि पुलिस ने उन्हें हाथरस जाने की अनुमति दे दी है और अब आप हमें आगे आने दें और पुलिस के साथ सहयोग करें। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि पीएल पुनिया, गुलाम नबी आजाद, प्रमोद तिवारी को भी आगे जाने दें। लेकिन कार्यकर्ता नहीं हटे तो  डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए यूपी पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
PunjabKesari
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा खुद जमीन पर पड़े कार्यकर्ता को उठाने के लिए गईं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि पुलिस ने प्रियंका जी को भी लाठी मारी है।  राहुल गाधी और प्रियंका गांधी गाड़ी से बाहर है और चोटिल पूर्व सांसद को देखा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वो यहां से नहीं जाएंगे। थोड़ी देर के हंगामे के बाद अब राहुल और प्रियंका डीएनडी से आगे निकल गए हैं। लेकिन डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा अभी भी लगा हुआ है।
PunjabKesari
प्रमोद तिवारी का बीजेपी पर हमला
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को हाथरस जाने की इजाजत मिलने को राहुल गांधी बड़ी जीत बताया। उन्होंने बीजेपी द्वारा इसे फोटो खिंचवाने का मौका करार देने पर हमला करते हुए कहा कि जब स्मृति ईरानी चूड़ियां भिजवा रहीं थी तो क्या वो भी फोटो खिंचवाने के लिए भेज रही थी।
PunjabKesari
गांव में जाने की नहीं है इजाजत एसडीएम 
इस बीच, हाथरस सदर एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा था कि राहुल गांधी को गांव आने इजाजत नहीं है, किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता के आने पर फिलहाल रोक है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News