दिल्ली में कोरोना के 5,482 नए मामले, 98 और मरीजों की मौत

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 11:16 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 5,482 नए मामले सामने आए वहीं 98 मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही शहर में मृतकों की संख्या बढ़कर 8,909 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यहां संक्रमण दर 8.51 फीसदी है। इससे पहले बृहस्पतिवार को यह दर 8.65 फीसदी और बुधवार को 8.49 फीसदी थी। 
PunjabKesari
दिल्ली सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि एक दिन पहले 28,100 आरटी-पीसीआर जांच और 36,355 रैपिड एंटीजन जांच समेत 64,455 जांच किए गए। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 11 नवंबर को रिकॉर्ड 8,593 नए मामले सामने आए थे। वहीं 18 नवंबर को सबसे ज्यादा 131 लोगों की मौत हुई। बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,56,744 हो गई, जिनमें से 5,09,654 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में अब 38,181 लोगों का उपचार चल रहा है। 
PunjabKesari 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News