महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,225 नए मामले, 154 मरीजों की मौत

punjabkesari.in Friday, Aug 20, 2021 - 12:48 AM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 5,225 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,11,570 हो गई जबकि 154 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1,35,567 तक पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 5,557 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 62,14,921 हो गई है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 57,579 हो गई है। 

संक्रमण से ठीक होने की दर 96.93 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर 2.11 प्रतिशत है। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में पिछले चार दिनों में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। महाराष्ट्र में अब तक 5,17,14,950 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है, जिसमें से 2,25,870 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गई। 

अहमदनगर जिले में सर्वाधिक 762 नए मामले सामने आए। इसके बाद सतारा जिले में 707 नए रोगी मिले। सतारा जिले में ही बीते 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 37 मरीजों की मौत हुई। राज्य के आठ क्षेत्रों में से बीते 24 घंटे में पुणे क्षेत्र में सर्वाधिक 67 रोगियों की मौत हुई जबकि कोल्हापुर क्षेत्र में संक्रमण के कारण 39 लोगों की जान गई। राजधानी मुंबई में इस दौरान कोविड-19 के 282 नए मामले सामने आए जबकि पांच रोगियों की मौत हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News