बिहार में बच्चा जेल तोड़कर रेप और हत्या के 34 कैदी हुए फरार

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2017 - 05:37 PM (IST)

मुंगेर(ब्यूरो): बिहार के मुंगेर जिले में एक सुधार गृह की खिड़की और दरवाजे तोड़कर 34 बंदी फरार हो गए। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। फरार होने वाले इन बंदियों पर बलात्कार और हत्या सरीखे केस दर्ज थे। हालांकि उनमें से 12 बंदी कुछ घंटे बाद वापस लौट आए।

मुंगेर के पुलिस प्रमुख आशीष भारती ने कहा कि बंदियों ने लोहे की ग्रिल और दरवाजे को तोड़ दिए और रात को फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इनमें से कई बंदियों के खिलाफ मर्डर, रेप और चोरी जैसे मामलों में सुनवाई चल रही थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार अपराधियों की तलाश जारी है। इस सुधार गृह में कुल 86 बंदी थे। इससे पहले साल 2015 में भी यही तरीका अपनाते हुए सुधार गृह से करीब 100 कैदी फरार हो गए थे।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कानून का उल्लंघन करने वाले 18 साल से कम उम्र के करीब 31 हजार किशोर इस तरह के सुधार गृह में रखे गए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News