Kapil Sharma Show में काम दिलाने के बहाने मुंबई में महिला से रेप, आरोपी के टीवी इंडस्ट्री में प्रमुख हस्तियों के साथ संबंध

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2024 - 04:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  लोकप्रिय टॉक शो - द कपिल शर्मा शो में काम दिलाने के बहाने मुंबई में 26 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। महिला की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुंबई पुलिस ने आनंद सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और महिला की मुलाकात कुछ दिन पहले ऑनलाइन हुई थी। आनंद ने महिला को यह दावा करके धोखा दिया कि उसके टीवी उद्योग में प्रमुख हस्तियों के साथ संबंध हैं और वह उसे द कपिल शर्मा शो में काम दिला सकता है। महिला आनंद की बातों में आ गई और उन्होंने उससे कहा कि शो में काम करने के लिए उसे ऑडिशन देना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऑडिशन अच्छा रहा तो वह उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर के पास ले जाएंगे।
 
महिला ऑडिशन देने के लिए पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में आनंद के घर गई थी। ऑडिशन के बहाने आरोपी ने महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

घटना के बाद, महिला ने पुलिस से संपर्क किया और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामला दर्ज करने के बाद, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां उसे आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News