24K/22/18K Rates: 24 कैरेट सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें प्रमुख शहरों में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 10:46 AM (IST)

24K/22/18K Rates: मध्य पूर्व में जारी महायुद्ध के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल मची हुई है। साल की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छूने वाला सोना अब कुछ सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। आज यानी 2 अप्रैल 2026 को बाजार खुलते ही कीमती धातुओं में नरमी देखी गई। वायदा बाजार (MCX) पर 24 कैरेट सोने की कीमतों में 2% से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद भाव लुढ़क कर करीब 1,46,806 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। याद दिला दें कि इसी साल जनवरी के अंत में सोना 1.80 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया था।

 

शुद्धता के आधार पर सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

कैरेट (Purity) सुबह के भाव (IBJA)
24 कैरेट (99.9%) ₹1,50,853
23 कैरेट (95.8%) ₹1,50,249
22 कैरेट (91.6%) ₹1,38,181
18 कैरेट (75.0%) ₹1,13,140
14 कैरेट (58.5%) ₹88,249

प्रमुख शहरों में आज के रेट्स (24k, 22k और 18k)

शहरों के हिसाब से टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण कीमतों में मामूली अंतर देखा जा सकता है:

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली / नोएडा / गुरुग्राम 1,53,100 1,40,350 1,14,860
मुंबई / कोलकाता / बेंगलुरु 1,52,950 1,40,200 1,14,710
चेन्नई ₹1,53,270 ₹1,40,500 ₹1,17,100
पटना / अहमदाबाद / लखनऊ 1,53,000 1,40,250 1,14,760
जयपुर / चंडीगढ़ / लुधियाना 1,53,100 1,40,350 1,14,86

क्या कहते हैं बाजार के जानकर?
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में चल रही खींचतान की वजह से कच्चे तेल की कीमतें और महंगाई का डर कीमतों को प्रभावित कर रहा है। जब-जब तनाव कम होने के संकेत मिलते हैं, तब-तब सोने की कीमतों में भी कुछ राहत की उम्मीद जागती है। फिलहाल निवेशकों के लिए सोना एक सुरक्षित निवेश बना हुआ है, लेकिन पल-पल बदलती वैश्विक राजनीति ने आम खरीदार को सोच में डाल दिया है कि गहने खरीदने का सही समय क्या होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News