24 and 22 carat gold price: बदल गए 10 ग्राम सोने के भाव, जारी हुए 22 और 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट
punjabkesari.in Friday, May 23, 2025 - 09:11 AM (IST)

नेशनल डेस्क: सोने के शौकीनों को एक बार फिर जटका लगा। कल जहां 24 कैरेट सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई थी, वहीं आज सुबह इसका रुख पलट गया है और कीमतों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना आज ₹490 की बढ़ोतरी के साथ ₹97,910 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी ₹450 की बढ़त के साथ ₹89,750 पर पहुंच गई है।
सोने की ताजा कीमतें (प्रति 10 ग्राम):
-
24 कैरेट: ₹97,910 (₹490 बढ़ोतरी)
-
22 कैरेट: ₹89,750 (₹450 बढ़ोतरी)
-
18 कैरेट: ₹73,440 (₹370 बढ़ोतरी)
शहरों में सोने का हाल:
-
दिल्ली: 24 कैरेट सोना ₹98,060, 22 कैरेट ₹89,900, 18 कैरेट ₹73,560
-
चेन्नई: 24 कैरेट ₹97,910, 22 कैरेट ₹89,750, 18 कैरेट ₹73,950
-
मुंबई: 24 कैरेट ₹97,910, 22 कैरेट ₹89,750, 18 कैरेट ₹73,440
-
कोलकाता: 24 कैरेट ₹97,910, 22 कैरेट ₹89,750, 18 कैरेट ₹73,440
सोने की कीमतें दिनभर में बाजार की मांग और वैश्विक हालात के अनुसार बढ़ती-घटती रहती हैं, इसलिए अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांचते रहें।
भविष्य में क्या हो सकता है?
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले साल 2026 के अंत तक सोने के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है, खासकर वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और बाजार में बढ़ती मांग के चलते। इसलिए सोने में निवेश करने वालों के लिए अभी यह सही समय माना जा रहा है।