काजीगुंड के पास सड़क हादसा, 20 अमरनाथ यात्री घायल

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2022 - 02:09 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर के काजीगुंड के पास एक दर्दनाक हादसे में 20 अमरनाथ यात्री घायल हो गये। हादसा बदरागुंड क्षेत्र में पेश आया।


जनकारी के अनुसार वीरवार सुबह अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रही बस से एक टिप्पर टकरा गया और उसी हादसे में 20 यात्री घायल हो गये। हादसे में 18 लोगों को मामूली चोटें आई हैं जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं और अनंतनाग के जीएमसी में दाखिल किया गया है।


पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।


आपको बता दें कि वीरवार को भारी बारिश के चलते श्री अमरनाथ यात्रा को अस्थाई तौर पर स्थगित कर दिया गया। प्रशासन की तरफ से पहलगाम और बालटाल मार्गों से यात्रियों को पवित्र गुफा की तरफ जाने से रोक दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News