शोपियां में गैर स्थानीय मजूदरों की हत्या के मामले में दो लोग गिरफ़्तार
punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 01:35 PM (IST)

श्रीनगर: पुलिस ने शोपियां में गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है। यह दोनों ग्रेनेड ब्लास्ट के आरोपी हैं।
एडीजीपी विजय कुमार ने इस बात की जानकारी दी है कि एक हमलावर को देर रात पकड़ा था और फिर बाद में उसके साथी को भी पकड़ लिया गया।
उन्होंने बताया कि जांच जारी है। दोनों हमलावर लश्कर के कमंाडर दानिश और आबिद के लिए काम करते हैं।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि गैर-स्थानीय लोग आसानी से शिकार बन जाते हैं क्योंकि उनके पास सुरक्षा नहीं है। उन्होंने कहा, हम जवाब देंगे। इस कृत्य के पीछे जो हार्डकोर आतंकवादी हैं वो जल्द सामने होंगे। हम उनके ठिकानों पर छापे मा रहे हैं।
आपको बता दें कि शोपियां के हरमेन क्षेत्र में ग्रेनेड धमाके में दो मजदूर मारे गये हैं। दोनों उतर प्रदेश के रहने वाले थे और उनकी पहचान मोनिश कुमार और राम सागर के तौर पर हुई है।