साढ़े 4 साल में रेखा 18 व सचिन 23 दिन आए संसद

punjabkesari.in Wednesday, Aug 02, 2017 - 01:13 AM (IST)

नई दिल्ली: तेंदुलकर और रेखा भले ही अपनी-अपनी फील्ड में मास्टर हैं लेकिन राज्यसभा में उपस्थिति के मामले ये दोनों सैलिब्रिटीस फिसड्डी हैं। इसमें सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि राज्यसभा में उनकी उपस्थिति अब तक की सबसे कम उपस्थिति है। पर ताज्जुब की बात यह है कि इन दोनों ने वेतन तो पूरा लिया पर काम अधूरा भी नहीं किया। 


यही नहीं जिस दिन ये दोनों महानुभाव संसद में उपस्थित भी रहे तो इस दौरान भी इन्होंने बहुत ही कम सवाल पूछे। हालांकि इस लिहाज से सचिन की स्थिति रेखा से थोड़ी बेहतर है। जहां तक रेखा का सवाल है तो अपनी नियुक्ति से लेकर अब तक उन्होंने एक भी सवाल संसद में नहीं उठाया। ऐसे में माना जा रहा है कि इन दोनों के दूसरे कार्यकाल की संभावना पर प्रश्नचिन्ह लग सकता है। इन दोनों का मनोनयन राज्यसभा के लिए अप्रैल 2012 में हुआ था और अब उनका कार्यकाल अगले साल अप्रैल में खत्म होने जा रहा है। 


उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में राष्ट्रपति 12 उन लोगों को नामित करते हैं जो कला, साहित्य या अन्य किसी विधा में निपुण हों। इनके अलावा वर्तमान में दूसरे नॉमीनेटिड मैंबर्स में अनु आगा, संभाजी छत्रपति, स्वप्न दास गुप्ता, रूपा गांगुली, नरेंद्र जाधव, एम.सी. मैरीकॉम, के. पारासरन, गोपी सुरेश, सुब्रह्मण्यम स्वामी और के.टी.एस. तुलसी शामिल हैं।

 

सचिन ने गोद लिए हैं 2 गांव
*फरवरी में सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के दोंजा गांव को गोद लिया। सचिन ने इस गांव में नए स्कूल, वाटर सप्लाई, कंक्रीट रोड, सीवेज लाइन के लिए 4 करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड खर्च किया है। इससे पहले सचिन ने आंध्र प्रदेश का पुत्तमराजु कांदरीगा गांव गोद लिया था।

 

सचिन का रिपोर्ट कार्ड
संसद में उपस्थिति - 6.61%
संसद में सवाल पूछे - 23
5 साल में ग्रांट में मिलते हैं- 25 करोड़
हर साल मिलते हैं- 5 करोड़
विकास के लिए सरकार से मांगे- 21.9 करोड़
सरकार ने दिए - 17.65 करोड़

 

रेखा का रिपोर्ट कार्ड
संसद में उपस्थिति- 5.17%
संसद में सवाल पूछे - 0
5 साल में ग्रांट में मिलते हैं- 25 करोड़
हर साल मिलते हैं- 5  करोड़
विकास के लिए सरकार से मांगे- 9.28 करोड़
सरकार ने दिए- 7.6 करोड़
 

रेखा पर सरकार ने 5 साल में खर्चे - 65 लाख रुपए

सचिन पर सरकार ने 5 साल में खर्चे -58.8 लाख रुपए

रेखा पर सरकार ने 1 दिन में खर्चे- 3.60 लाख रुपए

सचिन पर सरकार ने 1 दिन में खर्चे- 2.56 लाख रुपए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News