आइसक्रीम खाने के बाद 18 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, गांव में मचा हड़कंप... अस्पताल में कराया भर्ती

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 08:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क : ओडिशा के कटक जिले में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आइसक्रीम खाने के कुछ ही देर बाद कई बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। यह चौंकाने वाली घटना बांकी थाना क्षेत्र के कुमुसर गांव की है, जहां कम से कम 18 बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, गांव में बच्चों ने स्थानीय स्तर पर आइसक्रीम खाई थी। इसके बाद एक-एक कर बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी। बच्चों की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News