Apple 2026 में लाएगा 11 नए प्रोडक्ट्स, iPhone 18 Pro और फोल्डेबल iPhone पर सबसे ज्यादा ध्यान

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 12:02 PM (IST)

Gadgets Desk: Apple की दीवानगी दुनिया भर में है और कंपनी इस साल 2026 में करीब 11 नए डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नए प्रोडक्ट कंपनी के लगभग हर बड़े कैटेगरी को कवर करेंगे, जैसे iPhone, iPad, Mac और Apple Watch। हालांकि Apple ने अभी तक इन लॉन्च्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

iPhone 18 Pro मॉडल्स A20 Pro चिप पर चलने की उम्मीद
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर सबसे ज्यादा नजरें रहने की उम्मीद है। शुरुआती जानकारियों के अनुसार, इन फोन में डिजाइन और कैमरा दोनों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। कंपनी Face ID को स्क्रीन के नीचे ले जाने पर काम कर रही है, जिससे फ्रंट कैमरा छोटा कटआउट में आ सकता है और पूरी स्क्रीन का अनुभव बेहतर होगा। कैमरा में वेरिएबल अपर्चर और नया सेंसर भी हो सकता है, जिससे कम रोशनी में तस्वीरें बेहतर आएंगी। iPhone 18 Pro मॉडल्स A20 Pro चिप पर चलने की उम्मीद है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और AI फीचर्स के लिए मदद करेगा। प्रो मैक्स वर्जन में बड़ी बैटरी भी हो सकती है, जिसके लिए फोन का डिजाइन थोड़ा मोटा हो सकता है।

iPad में भी आ सकते हैं अपडेट्स
इसके अलावा Apple एक फोल्डेबल iPhone भी ला सकता है। इसमें बड़ा इनर डिस्प्ले और सेकेंडरी आउटर स्क्रीन होगी, साथ ही मल्टीटास्किंग के लिए खास सॉफ्टवेयर फीचर्स भी होंगे। iPad में भी अपडेट्स आ सकते हैं। iPad 12 में तेज चिप और Apple Intelligence सपोर्ट होगा, जबकि iPad Mini में OLED डिस्प्ले और बेहतर बिल्ड क्वालिटी देखने को मिल सकती है। Mac लाइनअप में Mac Studio, iMac और Mac Mini में नेक्स्ट जेनरेशन M5 चिप्स मिलने की उम्मीद है। OLED डिस्प्ले के साथ नया MacBook Pro भी साल के अंत में आ सकता है। Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra को नए हार्डवेयर के साथ अपडेट किया जा सकता है। कंपनी Apple TV और HomePod डिवाइस में भी नए वर्जन पर काम कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News