वंदे भारत में परोसा गया ऐसा खाना, खाते ही सूज गए महिला के होंठ, मासूम बेटे की तबीयत बिगड़ी
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 03:47 AM (IST)
नेशनल डेस्कः देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने आरोप लगाया है कि ट्रेन का खाना खाने के बाद उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई, जबकि उनके दो साल के बेटे को दस्त की समस्या शुरू हो गई।
@RailwaySeva @drmljn Kindly look into the matter urgently. I was travelling in Vande Bharat 22500 E1 coach on 27.3.26 and after consuming lunch, I developed a severe allergy which could have been life threatening. My Son (2 yrs) too developed diarrhoea. (Photo attached for ref) pic.twitter.com/KBdyppDq4m
— The_Mediocre_Fille (@AyushiS54377868) March 30, 2026
रांची की रहने वाली आयुषी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट कर अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को वह ट्रेन नंबर 22500 वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच E1 में सफर कर रही थीं। उनके मुताबिक, जैसे ही उन्होंने ट्रेन में परोसा गया खाना खाया, कुछ ही देर में उनके होंठ सूज गए और शरीर में एलर्जी के लक्षण नजर आने लगे।
आयुषी ने अपनी सूजे हुए होंठों वाली तस्वीर और डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन भी साझा किया, जिसमें इलाज का विवरण दिया गया है। उनका कहना है कि अगर समय पर इलाज नहीं मिलता, तो उनकी हालत और गंभीर हो सकती थी।
@IRCTCofficial @RailwaySeva @RailMinIndia @K44869654Kumar Worst quality food provided on vande bharat express and insensitive attitude of staff towards complaints. This is my medical prescription describing severe allergy after consuming food in Vande Bharat 22500. pic.twitter.com/ddfg2mMUC9
— The_Mediocre_Fille (@AyushiS54377868) March 31, 2026
बच्चे की भी बिगड़ी तबीयत
आयुषी सिंह के अनुसार, उनके साथ सफर कर रहा उनका दो साल का बेटा भी उसी खाने की वजह से बीमार हो गया। यात्रा के दौरान ही बच्चे को दस्त शुरू हो गए, जिससे उसे काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के भीतर अस्पताल में इलाज कराने के बाद ही दोनों की हालत में सुधार हुआ।
इसके अलावा आयुषी ने ट्रेन में दिए जाने वाले पीने के पानी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक पानी का स्वाद “बेहद असामान्य” था।
IRCTC की सफाई पर सवाल कायम
आयुषी के पोस्ट पर IRCTC ने जवाब देते हुए कहा कि उस दिन ट्रेन नंबर 22500 के E1 कोच में परोसे गए खाने की जांच की गई थी और गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। साथ ही, किसी अन्य यात्री की ओर से ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली।
हालांकि, आयुषी IRCTC की इस सफाई से संतुष्ट नहीं दिखीं। उन्होंने कहा कि भले ही अन्य कोई यात्री प्रभावित न हुआ हो, लेकिन वह और उनका बेटा इस घटना से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद IRCTC ने डायरेक्ट मैसेज के जरिए उनसे पूरी जानकारी मांगी है और मामले की जांच का भरोसा भी दिया है।
