हरियाणा में 1689 नए मामले, 18 मौतें

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2020 - 09:33 PM (IST)

चंडीगढ़, (पांडेय): हरियाणा में कोरोना का कहर कुछ कम जरूर हुआ है लेकिन मौतों का आंकड़ा कम नहीं हुआ है। शनिवार को 24 घंटे में 1689 नए मामले सामने आए हैं। वहीं विभिन्न मैडीकल कालेजों व अस्पतालों में ऑक्सीजन व वैंटीलेटर पर रखे गए गंभीर मरीजों की संख्या 359 तक पहुंच गई है। प्रदेश में कुल पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा 122267 पहुंच गया है। वहीं कोरोना से अब तक कुल 1291 मौतें हो चुकी है, जिसमें से शनिवार को 18 लोगों की जान गई है। इनमें फरीदाबाद में 1, गुरुग्राम में 2, अम्बाला में 2, करनाल में 2, हिसार में 2, पलवल में 1,  पंचकूला में 2, भिवानी में 1, यमुनानगर में 1, जींद में 3 व चरखी दादरी में 1 संक्रमित ने दम तोड़ा है। अब तक कुल 103827 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और रिकवरी रेट 84.92 फीसदी हो गया है। जिसमें से आज 2554 को अस्पताल से छुट्टी मिली। 

 


निगरानी और संपर्क में आए लोगों की संख्या हुई 248153  
हैल्थ बुलेटिन के तहत अब तक निगरानी और पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 248153 लोग हो चुके हैं। जबकि 136630 लोग निगरानी में हैं। वहीं अब तक 1827148 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं जिनमें से 1698337 नैगेटिव पाए गए है। अभी 6544 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं 111523 लोगों का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो चुका है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikash thakur

Recommended News

Related News