आप के 14 विधायक MCD के लिए मनोनीत, आतिशी, दिनेश मोहनिया समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 12:59 AM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी (आप) के 14 विधायकों को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए मनोनीत किया है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना में दी गई। मनोनीत सदस्यों में आतिशी (कालकाजी), अखिलेश पति त्रिपाठी (मॉडल टाउन), दिनेश मोहनिया (संगम विहार), दुर्गेश कुमार (राजिंदर नगर), गुलाब सिंह (मटियाला), जरनैल सिंह (तिलक नगर) और मोहिंदर गोयल (रिठाला) शामिल हैं।
प्रमिला टोकस को आर के पुरम से, राजकुमारी ढिल्लों को हरी नगर से, राजेश गुप्ता को वजीरपुर से, ऋतुराज गोविंद को किराड़ी से, संजीव झा को बुराड़ी से, विनय मिश्रा को द्वारका से और अनिल कुमार बाजपेई को गांधी नगर से मनोनीत किया गया है।