आंध्र प्रदेश: चित्तूर के डेरी प्लांट में गैस लीक होने से 14 मजदूर बेहोश, 3 की हालत गंभीर

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 05:36 AM (IST)

नेशनल डेस्कः आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित डेरी प्लांट से गैस लीक घटना सामने आई है। इस हादसे में कई लोग प्रभावित हुए हैं। गैस रिसाव के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद बेहोश हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, 14 मजदूर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

चित्तूर के कलेक्टर नारायण भारत गुप्ता ने बताया, 'डेरी पर जो 14 मजदूर काम कर रहे थे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 3 हालत गंभीर है लेकिन खतरे से बाहर हैं। कल जमीनी स्तर की स्थिति की समीक्षा उद्योग विभाग के महाप्रबंधक और अग्निशमन विभाग के अधिकारी करेंगे।'

टीडीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश नारा ने इस घटना पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'चित्तूर स्थित डेरी प्लांट से गैस लीक हुई. 12-25 से ज्यादा लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल पहुंचे हैं। इस हादसे में करीब 25 लोग प्रभावित हुए हैं। लोगों ने बताया कि स्थिति बहुत खराब हो गई थी। जो भी इस घटना में प्रभावित हुए हैं उन्हें बेहतर इलाज मिलना चाहिए।'

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News