138 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात, 14 यात्रियों सहित 146 नए मामलों की पुष्टि

punjabkesari.in Saturday, Sep 11, 2021 - 11:42 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण से आज 138 संक्रमितों ने जंग जीती जिसकेचलते अब तक 3,21,086 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जम्मू कश्मीर में आज 146 नए मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 121 कश्मीर संभाग से सामने आए हैं। आज कटरा में वैष्णो देवी के दर्शनों के आए 3 तीर्थयात्री कोरोना संक्रमित पाए गए।  आज जम्मू कश्मीर में ब्लैक फंगस का एक नया मामला सामने आया। केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 46 ब्लैक फंगस के मामले हो गए हैं। 


1301 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 25 और कश्मीर संभाग से 121 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में 146 नए मामलों में से 14 यात्री व 132 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,26,799 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,23,285 जम्मू संभाग और 2,03,514 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1,301 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 229 और कश्मीर संभाग में 1072 मामले एक्टिव हैं। 


3,21,086संक्रमितों ने दी कोरोना को मात 
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,21,086कोरोना संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जिनमें जम्मू संभाग से 1,20,889 और कश्मीर संभाग से 2,00,197 रोगी ठीक हुए हैं। आज 138 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, इनमें कश्मीर संभाग से 111 और जम्मू संभाग से 27 लोग स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 91,98,452 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 84,54,930 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,412
अब तक जम्मू संभाग से 2167 और कश्मीर संभाग से 2245 कोरोना रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,412 पहुंच गया है। श्रीनगर में 837, बारामूल्ला में 282, बडग़ाम में 207, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 166, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 101, गांदरबल में 78, कुलगाम मे 117, शोपियां में 58 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1142, ऊधमपुर में 137, राजौरी में 236, डोडा में 130, कठुआ में 151, साम्बा में 120, किश्तवाड़ में 44, पुंछ में 97, रामबन में 67 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


होम क्वारंटाइन मेंं 7,742 लोग
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,38,87,059 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,35,60,260 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 33,76,795 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 7,742 लोगों को रखा गया है और 1,301 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,65,584 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 28,97,756 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


5 जिलों से नहीं आया कोई मामला
आज सबसे अधिक 72 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के डोडा जिले से सबसे अधिक 13 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज बारामूल्ला में 15, बडगाम में 9, पुलवामा में 3, कुपवाड़ा में 7, अनंतनाग में 1, बांदीपोरा में 3, गांदरबल में 6, कुलगाम में 5, जम्मू में 4, ऊधमपुर में 3, डोडा में 13, कठुआ में 1, पुंछ में 1, और रियासी में 3 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। आज कश्मीर संभाग के शोपियां और जम्मू संभाग के राजौरी, साम्बा, किश्तवाड़ और रामबन जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 


जम्मू कश्मीर
3,26,799 कुल केस
1,301 एक्टिव केस
3,21,086 ठीक हुए
4,412 मौतें 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News