कंपनी ने कर्मचारी की मेहनत पर लुटाया अपार प्यार, 4 करोड़ का सरप्राइज तोहफा देकर किया हैरान (Video)
punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 05:25 PM (IST)
Dubai: एक रियल एस्टेट कंपनी 'रिचकी प्रॉपर्टीज' ने अपनी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कर्मचारी नतालिया शावेज को करोड़ों रुपये की लग्जरी कार भेंट की है। दुबई की इस कंपनी के मालिक दबान ओथमान ने नतालिया के काम की सराहना करते हुए उन्हें लेम्बोर्गिनी उरुस तोहफे में दी, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। नतालिया ने पिछले दो वर्षों में 500 मिलियन डॉलर यानी 4,760 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री पूरी की। उनके इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें कंपनी की वर्ष 2026 की 'टॉप परफॉर्मर' चुना गया।
📹 No Sweets or Dry Fruits: Dubai Company Goes Viral After Gifting Top Employee A Lamborghini 🤯 To be fair, it was given to an agent who reportedly closed over $500mn in sales for the real estate company. What did your company gift you for this Diwali? 📹 Richkey_properties / IG
— RT_India (@RT_India_news) October 30, 2026
कंपनी की वर्षगांठ पर मिला बड़ा सरप्राइज
यह खास तोहफा कंपनी की तीसरी वर्षगांठ के समारोह के दौरान दिया गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नतालिया को पहले मंच पर बुलाया जाता है और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाता है। इसके बाद जब वह मंच से नीचे उतरने लगती हैं, तो उन्हें दोबारा बुलाया जाता है। उन्हें बताया जाता है कि उनके लिए एक और सरप्राइज रखा गया है। इसके बाद रिबन से सजी नई लेम्बोर्गिनी उरुस उनके सामने लाई जाती है और उन्हें खुद कार से पर्दा हटाने के लिए कहा जाता है।
Dubai real estate firm goes VIRAL after GIFTING top employee a LAMBORGHINI To be fair, it was given to an agent who reportedly closed over $500M in sales https://t.co/HL8WDCUGxA
— RT (@RT_com) October 30, 2026
इस तोहफे के साथ नतालिया को चार पुरस्कार भी दिए गए। 'रिचकी प्रॉपर्टीज' ने इंस्टाग्राम पर समारोह का वीडियो साझा करते हुए नतालिया की उपलब्धियों की तारीफ की। कंपनी के मुताबिक, नतालिया ने पहली से तीसरी तिमाही तक अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 'रिचकी टॉप परफॉर्मर ऑफ 2026' का खिताब अपने नाम किया। इसी उपलब्धि के लिए उन्हें कंपनी का सबसे बड़ा पुरस्कार दिया गया।
नतालिया ने बताया अपनी सफलता का मंत्र
नतालिया ने एक साक्षात्कार में कहा था कि उनकी निरंतर मेहनत के पीछे एक खास लक्ष्य है। वह निवेशकों को दुबई में निवेश करने में मदद करना चाहती हैं और हर सौदे में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में सफलता पाने के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि यहां रुकने की गुंजाइश नहीं है। नतालिया के मुताबिक, उन्हें भरोसा था कि अपने करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए उन्होंने सही कंपनी चुनी है।
