महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12,207 नए मामले, 393 मरीजों की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jun 10, 2021 - 11:38 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 12,207 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 393 लोगों की मौत हुई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 58,76,087 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,03,748 पहुंच गई है। 
PunjabKesari
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को आए मामले बीते तीन दिन में रिपोर्ट हुए मामलों की तुलना में थोड़े ज्यादा है। पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के दैनिक मामले घटकर करीब 10,000 रह गए थे। 
PunjabKesari
इस साल नौ मार्च को राज्य में 9927 मामले आए थे। दिन में कुल 11,449 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 56,08,753 हो गई है। राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 95.45 और मृत्यु दर 1.77 प्रतिशत है। राज्य में 1,60,693 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। 
PunjabKesari
मुंबई में 655 नए मरीज सामने आए हैं और 22 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। इसके बाद राजधानी में कुल मामले 7,13,495 हो गए हैं और 15,055 लोगों की जान जा चुकी है। मुंबई संभाग, जिसमें शहर के उपनगर आते हैं में 2058 मामले आए हैं और 145 लोगों की मौत हुई है। संभाग में कुल मामले 15,56,872 हो गए हैं और मृतक संख्या 29,339 पहुंच गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News