अमेरिका से 119 भारतीय और होंगे डिपोर्ट, पंजाब के सबसे अधिक युवक

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2025 - 11:46 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रही कड़ी कार्रवाई के तहत 15 फरवरी को एक अमेरिकी सैन्य जहाज 119 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट करके अमृतसर एयरपोर्ट लाएगा। इस फ्लाइट में सबसे ज्यादा पंजाबी प्रवासी शामिल हैं, जिनकी संख्या करीब 67 है। यह फ्लाइट 15 फरवरी को रात साढ़े 10 बजे अमृतसर में लैंड करेगी। अमेरिका से डिपोर्ट हो रहे भारतीय नागरिकों में पंजाबी समुदाय के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। लगभग 67 पंजाबी इस फ्लाइट में डिपोर्ट होकर भारत वापस लौट रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा से 33, गुजरात से 8, उत्तर प्रदेश से 3 और गोवा से 2 लोग भी इस फ्लाइट का हिस्सा होंगे।

पीएम मोदी का बयान

अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जो लोग अवैध रूप से दूसरे देशों में रहते हैं, उन्हें वहां रहने का कानूनी अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए तैयार है। यह बयान मोदी जी ने अमेरिका दौरे के दौरान दिया था।

पिछले सालों में डिपोर्ट किए गए भारतीय नागरिक

पिछले कुछ सालों में अवैध प्रवासियों के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई लगातार बढ़ी है। साल 2009 से लेकर 2024 तक हर साल भारतीय नागरिकों के डिपोर्ट होने की संख्या में उतार-चढ़ाव रहा है। साल 2023 में जहां 617 भारतीय नागरिक डिपोर्ट किए गए थे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 1368 तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद कड़ी कार्रवाई

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे। ट्रंप के प्रशासन ने केवल 11 दिनों में 25 हजार से अधिक अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया था। इन प्रवासियों में 1700 भारतीय नागरिक भी शामिल थे, जिन्हें वापस भेजने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News