लगातार AC को कितने घंटे तक चलाना सही है? 99% लोग करते होंगे ये गलती

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 05:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क : गर्मी बढ़ते ही एयर कंडीशनर (AC) का उपयोग लगभग हर घर में शुरू हो जाता है। यह तेज गर्मी से राहत देने का सबसे आसान तरीका है, लेकिन इसे सही तरीके से चलाना बेहद जरूरी है। कई लोग AC को लंबे समय तक बिना रुके चलाते रहते हैं, जिससे न सिर्फ बिजली बिल बढ़ता है, बल्कि मशीन पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

लगातार AC चलाना कितना सही है?

अक्सर देखा जाता है कि लोग AC को एक बार चालू करने के बाद घंटों या पूरे दिन के लिए चालू छोड़ देते हैं, जो कि गलत बात है। लेकिन, तकनीकी रूप से अगर बिजली सप्लाई सही हो और AC की नियमित सर्विसिंग होती रहे, तो इसे लंबे समय तक चलाया जा सकता है। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, AC को लगातार 8 से 10 घंटे तक चलाना ही सुरक्षित माना जाता है।

24 घंटे चलाना संभव, लेकिन सही नहीं

हालांकि AC को 24 घंटे तक भी चलाया जा सकता है, लेकिन ऐसा करना मशीन के लिए सही नहीं माना जाता। लगातार उपयोग से AC के अंदर मौजूद कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है, जिससे इसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, इससे बिजली की खपत भी काफी अधिक हो जाती है।

बीच-बीच में ब्रेक देना या तापमान बढ़ाना फायदेमंद

अगर आप AC को बंद नहीं करना चाहते, तो एक आसान तरीका है कि हर 2-3 घंटे में तापमान थोड़ा बढ़ा दें। इससे मशीन को थोड़ी राहत मिलती है और उस पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। इससे AC की लाइफ भी बढ़ती है और बिजली की बचत भी होती है।

सही तापमान सेट करना क्यों जरूरी है?

AC चलाते समय तापमान का सही चुनाव बेहद जरूरी होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक 24 डिग्री सेल्सियस सबसे आदर्श तापमान है। 23 से 24 डिग्री के बीच AC चलाने से कमरे में ठंडक बनी रहती है और बिजली की खपत भी नियंत्रित रहती है।

लंबे समय तक चलाने के नुकसान

अगर AC को 15 से 20 घंटे तक लगातार चलाया जाए, तो इससे बिजली का बिल काफी बढ़ सकता है। साथ ही मशीन के पार्ट्स, खासकर कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे खराबी आने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि AC का उपयोग समझदारी से किया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News