रिकॉर्ड- लॉकडाउन के बाद एक दिन में उड़ीं 1121 उड़ानें, 1 लाख से ज्यादा लोगों ने किया सफर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2020 - 04:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस के बीच हवाई यात्रा को लेकर यात्रियों का विश्वास बढ़ने से मंगलवार को 1,100 से अधिक उड़ानों में एक लाख 20 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया जो नया रिकॉर्ड है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि 01 सितंबर को 1,121 उड़ानों में 1,20,725 यात्रियों ने सफर किया। यह लॉकडाउन के बाद का रिकॉर्ड है।

 

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि नए शिखर की ओर! एक सितंबर को 1,121 घरेलू उड़ानों में 1,20,725 यात्रियों ने सफर किया। यह घरेलू परिचालन दुबारा शुरू होने के बाद 101वां दिन था। गत 25 मई को 418 उड़ानों में 30,550 यात्रियों के साथ शुरुआत हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News